फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। साथियों के साथ बिरयानी खाकर घर पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मनिकापुर परासिन गांव निवासी संजय कुमार वर्मा (28) पुत्र शिव प्रसाद वर्मा बुधवार की शाम अपने साथियों के साथ हनुमानगंज बाजार गया था। परिवारीजनों के अनुसार संजय ने एक दुकान से बिरयानी खाई थी। जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई।
आनन-फानन परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें