फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र अंतर्गत भुसियावां नदी पुल घाट से मूर्ति विसर्जन के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को मुंशीगंज चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो युवकों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर मजरे महमूदपुर निवासी अभिषेक उर्फ दीपू (20) पुत्र राजाराम, हथकिला निवासी मनीष बरनवाल (25) पुत्र जय प्रकाश और रायपुर फुलवारी निवासी पवन विश्वकर्मा (19) पुत्र रामदेव शहर स्थित काली माता मंदिर के पास अजय अग्रहरि के यहां डीजे बजाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

रविवार देर शाम तीनों युवक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में डीजे लेकर थाना मुंशीगंज स्थित भुसियावां नदी पुल घाट पर गए थे। डीजे संचालक अजय के अनुसार तीनों भोर करीब तीन बजे डीजे लेकर दुकान पर आ गए।
डीजे का सामान उतारने के बाद पता चला कि कुछ सामान घाट पर ही छूट गया है। उसके बाद तीनों युवक अजय की बाइक लेकर भुसियावां चले गए। भोर करीब चार बजे तीनों एक ही बाइक से भुसियावां से लौट रहे थे।
वे जैसे ही मुसाफिखाना मार्ग से मुंशीगंज चौराहे पर पहुंचे तभी गौरीगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोर की टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। मनीष और पवन का इलाज चल रहा है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के शिकार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें