फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में पोल से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


भैरोपुर गांव निवासी वीरेंद्र दुबे (45) शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर बिजली के पोल से टूटकर तार गिरा था। अचानक उनका हाथ तार पर पड़ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

काफी देर घर न लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ। तलाश करने पर उनका शव पोल के पास टूटे तार से चिपका देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली सप्लाई बंद किए जाने पर शव को तार से अलग किया गया।
विज्ञापन


वीरेंद्र की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी तीन संतान हैं। उनकी मौत से पत्नी सरिता, पुत्र अंशुमान, सौरभ व शौर्य सदमे में हैं। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि तार दो दिन से लटक रहा था। इसकी शिकायत की गई थी। यदि विभाग की तरफ से तार ठीक करवा दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। प्रभारी अवर अभियंता आलोक रंजन सिंह का कहना है कि शनिवार शाम तेज हवा से तार टूटकर गिरा था। इसकी जानकारी समय से नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें