फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नदी में डूबने से युवक की मौत, तीन बचे

Sat, 26 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय के मिठने घाट पर शुक्रवार दोपहर गोमती नदी में नहाते समय चार युवक गहराई में पहुंचकर डूबने लगे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से चारों को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। तीनों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी हरैया निवासी शिवम राजभर (19) गांव के ही अपने दोस्त धनंजय (19) व अमेठी जिले के दो दोस्तों के साथ गोमती नदी के मिठने घाट पर नहाने दोपहर को पहुंच गए। इसमें बड़ा कुंडा कोतवाली मुसाफिरखाना, जिला अमेठी निवासी ध्रुवराज (20) और मुसाफिरखाना के पनिहार पावर हाउस निवासी सुमित (18) थे। चारों युवक एक साथ नदी में नहाने के लिए उतर गए।
नहाते समय गहराई में पहुंच जाने से चारों युवक पानी में डूब गए। चारों को डूबते देखकर मौजूद ग्रामीण नदी में उतर पड़े। रस्सी व अन्य के सहारे रेस्क्यू करते हुए चारों युवकों को बाहर निकाला। नदी के निकालने के बाद भी शिवम की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ रिश्तेदार के घर घूमने आया था शिवम
ग्रामीणों के मुताबिक शिवम राजभर तारा का पुरवा थाना धनपतगंज अपने रिश्तेदारी घूमने गया था। वहां से वापस आते समय गोमती नदी के मिठने घाट पुल के नीचे गर्मी अधिक होने से दोस्तों के साथ नहाने चला गया। शिवम अमेठी के मुंशीगंज बाजार में मिठाई की दुकान पर काम करता था। चौकी इंचार्ज वलीपुर अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें