फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 08 Jan 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के अमरेथू डड़िया गांंव में रविवार सुबह पत्तियां तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक बगल से गुजरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


अमरेथू डड़िया गांव निवासी बहादुर के घर में बकरियां पाली गई हैंं। बहादुर का बेटा रमेश (33) रविवार सुबह करीब 10 बजे बकरियों के खाने के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ने बाग में गया। जिस पेड़ पर चढ़कर वह पत्तियां तोड़ रहा था, उससे सटकर हाईटेंशन लाइन गुजरी है।

पत्तियां तोड़ते समय अचानक रमेश एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर पेड़ से गिर गया। मौैके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने के बाद बड़ी संंख्या में गांव वालों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कादीपुर कोतवाली पुलिस को भी दी। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बताने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें