फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के आगे मुनीपुर गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय क्षेत्र के खासगंज निवासी सुरखाब (29) के रूप में हुई।
विज्ञापन


सोमवार भोर ग्रामीणों की सूचना पर चांदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक सुरखाब के पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क हो सका। परिजनों से बात करने के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरखाब नई दिल्ली से श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस से अपने घर बिहार लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 12:30 बजे कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पार करने के दौरान स्टेशन के पूर्वी गेट से लगभग 200 मीटर आगे चांदा के मुनीपुर गांव के पास वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वाले शव लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें