फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऑटो की चपेट में आई बाइक युवक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 14 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 आदित्य। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। दियरा मार्ग पर सोमवार शाम बाइक और ऑटो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल दो युवकों में एक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बनी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मोतिगरपुर निवासी आदित्य पांडेय (22) गांव के विनोद कुमार (35) के साथ बाइक से किसी काम से दियरा बाजार गए थे। सोमवार शाम साढ़े छह बजे दोनों घर लौट रहे थे।
दियरा चौराहे से पहले उनकी बाइक आलू लादकर जा रहे एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते परिवार में मातम पसर गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें