फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज के गांव पूरे ठकुराइन मजरे शाहगढ़ निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र त्रिवेणी प्रसाद चौरसिया सोमवार को दिल्ली से घर आया था। मंगलवार दोपहर वह अपनी बाइक से रिश्तेदारी गया था।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय पनियार सोरांव गांव स्थित श्रीकृष्ण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सुनील की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से सुनील को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें