फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवा कांग्रेस ने भीख मांगकर मनाया पीएम का जन्मदिन

Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस व नौकरी चोर, गद्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाया। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता व नेता हाथ में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे और बस स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए भीख मांगी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जो सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गया है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, नौजवान और दलित सबसे ज्यादा परेशान हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह राणा, हिमांशु तिवारी, हर्षित पांडेय, आदित्य विक्रम सिंह, दीपक यादव, हर्षपाल, आदित्य सिंह आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें