फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: खेत में मिला युवक का शव, घरवालों ने हत्या की बात कहकर किया हंगामा; पुलिस को लाश उठाने से किया मना

Fri, 22 May 2026 10:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। घरवालों ने हत्या की बात कहकर हंगामा किया। पुलिस को लाश उठाने से मना कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवपरापार गांव की है। गांव निवासी सोनू (25) का शव रात करीब 8.00 बजे गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। बताया गया कि गांव का एक ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। उसने शोर मचाते हुए गांव वालों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह और कोतवाल विवेक कुमार राय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। युवक की मौत से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। अभी पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पाई है, परिजन शव को ले जाने से मना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें