पयागीपुर। स्थानीय चौराहे पर बृहस्पतिवार को भंडारे में प्रसाद खाने के विवाद एक युवक को पीटने के आरोप से जुड़े मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है। लोदीपुर निवासी बुद्धिराम प्रजापति के मुताबिक वह बृहस्पतिवार रात पयागीपुर चौराहे पर भंडारे में प्रसाद खाने के लिए खड़े थे।
आरोप है कि शास्त्रीनगर निवासी प्रांजल शर्मा और वीरेंद्र कुमार शर्मा ने उन पर कुर्सी और डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, हमले में उनके सिर पर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। (संवाद)