फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में युवक व व्यवसायी की मौत

Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते अली मोहम्मद के परिजन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में किराना व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अखंडनगर के रतनपुर गांव के पास सोमवार भोर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बस यात्री की मौत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बंधुआकला के दादूपुर के पास दोपहर अनियंत्रित कार से टकराकर बाइक सवार किराना व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे कोटेदार घायल हो गए।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रतनपुर गांव के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे आजमगढ़ से लखनऊ जा रही बस खराब होने के कारण रोकी गई। इस दौरान बस से यात्रा कर रहे उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के टांडा मीता, तकिया निकोहा निवासी सुजीत कुमार (27) नीचे उतरे थे। वह सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपीडा कर्मियों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभुनाथ ने बताया कि बस पर सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उपनिरीक्षक कन्हैया कुमार पांडेय ने बताया कि आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय दादूपुर के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे सड़क दुर्घटना हुई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार कुड़वार के मवैया निवासी किराना व्यवसायी अली मोहम्मद (55) व कोटेदार लईक अहमद (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक लईक चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना था। अली मोहम्मद पीछे बैठे थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। लईक अहमद की हालत गंभीर बताई जा रही है। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कुड़वार के मवैया निवासी अली मोहम्मद की घर के बगल ही किराना की दुकान है। उनकी छह संतानें हैं। दो बेटियां व चार पुत्र हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अली मोहम्मद के कंधों पर थीं। उनकी मौत से पत्नी अकबरी बानो सहित अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते अली मोहम्मद के परिजन।

मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते अली मोहम्मद के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें