फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जागरण देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, खून से लथपथ लाश देख चीख उठे घरवाले

Tue, 27 May 2025 09:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में जागरण देखने गए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसकी लाश खड़ंजे पर पड़ी मिली। वहीं बगल में महिला के घर में फर्श पर खून फैला मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
आकाश मिश्र की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की रात जागरण देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव बीच खड़ंजे पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस को मौके से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना शिवगढ़ क्षेत्र के ओझी गांव की है। गांव निवासी कर्मराज मिश्र के पुत्र आकाश मिश्र (24) की हत्या हुई है। वह अपनी मां आशा देवी के साथ गांव के ही मेवालाल प्रजापति के यहां जागरण कार्यक्रम देखने गया था। बताया गया कि रात करीब 11 बजे आकाश के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से निकल गया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: फल व सब्जियों को सड़ने से बचाने के लिए तैयार होगी कोल्ड चेन, पीपीपी मॉडल अपनाने की बन रही नई नीति
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देर रात जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो लोग घर जाने के लिए निकले। रास्ते में खड़ंजे पर आकाश का शव खून से लथपथ पड़ा था। इस पर ग्रामीणों की चीख निकल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसके पेट, सीने व सिर में चोट के गहरे निशान मिले हैं। वहीं बगल में बने राजमनी के खाली घर की फर्श पर खून बिखरा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसी घर में हत्या करके शव को रास्ते में फेंक दिया गया है। 

पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

बताया गया कि आकाश दिल्ली में चांदनी चौक में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को ही वह घर आया था। इंस्पेक्टर पंडित त्रिपाठी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चाकू घटनास्थल पर ही मिल गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें