फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को चाकू से किया घायल

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। पखरौली गांव में शुक्रवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया। लंभुआ क्षेत्र के मामपुर गांव निवासी कर्मचंद सोनू (39) अपनी ससुराल पखरौली गांव आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर कर्मचंद ने घर में रखा चाकू उठाया।
विज्ञापन

उसने अपने गले और हाथ पर कई वार कर लिए, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में डॉक्टर को बुलाकर मौके पर ही उसकी मरहम-पट्टी कराई गई। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल कर्मचंद की हालत अब खतरे से बाहर है। उसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें