फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लू का यलो अलर्ट जारी, उमस ने किया पसीने से तरबतर

Wed, 20 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 धूप से बचाव के लिए सिर पर  गमछा बांधकर बाइक से जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार दिन में चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। गर्म हवा के चलते पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 5.6 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने (लू चलने) की संभावना है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक डॉ. एसी गुप्ता ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
इनसेट-
ऐसे करें लू से बचाव
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय छाता, टोपी और धूप का चश्मा इस्तेमाल करें। बाहर काम करने वाले लोग सिर और चेहरे को गीले कपड़े से ढककर रखें। घर में ओआरएस घोल जरूर रखें।
विज्ञापन

इनसेट-
दोपहर में बाहर निकलने से बचें
तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरी होने पर चेहरा ढककर निकलें और सनस्क्रीन का प्रयोग करें। तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें