फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूसरे दिन भी नहीं हुई एक्सरे जांच, मरीज हुए परेशान

Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमिगत केबल फुंकने से मेडिकल कॉलेज में एक्सरे जांच लगातार दूसरे दिन भी ठप रही। मरीजों व तीमारदारों को काफी दिक्कत हुई। लाइन ठीक हाेने की उम्मीद में दिन भर मरीज इंतजार करते रहे लेकिन केबल का फॉल्ट नहीं खोजा जा सका। दूर-दराज से आए 80 से अधिक मरीजों को निराश हो लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के लिए लगाया गया भूमिगत केबल फुंक गया। इससे एक्सरे कक्ष समेत कुछ वार्डों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दो दिनों से बिजली कर्मी फाल्ट खोजने में लगे हैं। हालांकि तीन में से एक फेज में बिजली आने से मेडिको लीगल का काम चल रहा है। बिजली सही होने में अभी कितना समय लगेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है।

कोतवाली देहात के हनुमानगंज क्षेत्र से आए मनोज ने बताया कि उन्हें हाथ का ऑपरेशन कराना है। शुक्रवार को आए तो भी एक्सरे नहीं हो पाया। शनिवार को भी एक्सरे सुविधा बंद है। दिन भर इंतजार के बाद घर लौटना पड़ रहा है। बिजेथुआ से आईं कांति देवी ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर है, चिकित्सक ने एक्सरे के लिए लिखा तो बाहर एक सेंटर से जांच कराई। जांच के लिए साढ़े चार सौ रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन



जल्द ठीक हो जाएगी लाइन
अस्पताल में एक्स-रे की निशुल्क सुविधा है। बिजली की लाइन में दिक्कत आने से जांच बाधित है। खराबी दूर करने के लिए कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द लाइन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें