फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मां शैलपुत्री का पूजनकर मांगा आशीर्वाद

Mon, 16 Oct 2023 11:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में नवरात्र के पहले दिन नयना माता के मंदिर में पूजा  करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को विधिविधान से मां शैलपुत्री की आराधना की गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार में शांति व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन



सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भक्त मां दुर्गा के जयकारों के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना करते दिखे। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां शैलपुत्री की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। यही वजह है कि नवरात्र के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखते हैं। कई श्रद्धालुओं ने घर में कलश स्थापना करते हुए नौ दिन का भी व्रत उठाया है।


शहर के नयना माता मंदिर, सीताकुंंड स्थित देवी मंदिर, लोहरामऊ स्थित मां भगवती धाम समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। लोहरामऊ स्थित मां भगवती के मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में दुकानें सज गईं हैं। वहां मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें