फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर मुस्तैदी से काम करें कार्यकर्ता : प्रदेश मंत्री

Sun, 09 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आगामी अभियानों को लेकर रविवार को पहुंचीं भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर चर्चा की। उन्होंने विधानसभा मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) पर कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्हें रोजाना 100 घरों का लक्ष्य लेकर काम करने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव, वंदेमातरम एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की गहन समीक्षा की। इस दौरान अभियान के संयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए। काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने आईटीसेल व एसआईआर से जुड़े पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें की। उन्होंने आईटी के पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं, भाजपा के विभिन्न अभियानों को सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती को लेकर सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को निकाली जाने वाली आठ किमी एकता यात्रा जमोली बार्डर से 10 बजे सुबह शुरू होगी। इसमें पूर्व सांसद अशोक बाजपेयी मुख्य अतिथि होंगे। 11 नवंबर को 26 मंडलों के 32 स्थानों पर वंदेमातरम् का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, आनंद द्विवेदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आलोक आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें