गोसाईगंज। देवरिया निवासी मजदूर ललित तिवारी (30) की रविवार दोपहर घर पर तबीयत खराब हो गई। उसने फोन करके एंबुलेंस बुलाया। एबुलेंस से परिजन उसे लेकर जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक ललित मजदूरी करता था। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। ललित ने खुद ही एंबुलेंस बुलाया। एंबुलेंस जब घर पहुंची तो वह बेहोश हो गया था। ललित के घर पर उसकी बहन रागिनी, रानी, रोली, भाई अमित, सचिन और मां सुशीला है। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। बरौंसा चौकी इंचार्ज रामराज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)