फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत

Tue, 24 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। अलाउद्दीनपुर गांव के पास बेलवाई-हलियापुर मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। सहतपुर निवासी शेर बहादुर (55) दिहाड़ी मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विवेक बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें