फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक न मिलने से रुका अंडर पास बनाने का कार्य

Sat, 16 Apr 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर दो मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास का काम शनिवार को टल गया। बेदूपारा व आनापुर  क्रॉसिंग पर रेल महकमे ने  भूमिगत रास्ता बनाने को मंजूरी दी है। निर्माण  विभाग ने अचानक इसकी सूचना दी। इस वजह से उच्चाधिकारियों ने काम करने की अनुमति नहीं प्रदान की।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने आवागमन की सुविधा के लिए काफी दिनों से आनापुर व बेदूपारा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने कीमांग की थी। लंभुआ-श्रीकृष्णानगर तक ट्रैक दोहरीकरण के कारण अब महकमे ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए अंडरपास को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण के लिए विगत नौ अप्रैल को ब्लॉक मिलना था।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास निर्माण एजेंसी को सिर्फ यह कार्य करने के लिए करीब पांच घंटे का ब्लॉक मिलना चाहिए। इसी अवधि में दोनों स्थानों पर अंडरपास निर्माण किया जाना है। अवधि बीतने पर प्रति मिनट जुर्माने का प्रावधान है। इसके लिए  दोनों क्रॉसिंग पर पोकलैंड सरीखी बड़ी व ताकतवर मशीनें मंगाई गई थीं।
विज्ञापन


फिलहाल नौ अप्रैल को काम नहीं शुरू हो सका। शनिवार को  रेलवे अधिकारियों  की ओर से ब्लॉक की अनुमति नहीं मिली। स्टेशन अधीक्षक रणविजय ने बताया कि ब्लॉक की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। लिहाजा अगले आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें