फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में चल रहा वकीलों का कार्य बहिष्कार स्थगित

Thu, 17 Aug 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के विरोध में चल रहा वकीलों का कार्य बहिष्कार स्थगित हो गया है। इसकी घोषणा बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने की। मामले को लेकर 23 अगस्त को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन



दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आजाद अहमद की छह अगस्त को कोतवाली देहात थाने के भुलकी चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनके भाई मुनव्वर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में कोतवाली नगर के लोलेपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद उर्फ पप्पू, घरहा कला गांव निवासी इस्माइल उर्फ प्रिंस समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कोतवाली देहात थाने में दर्ज किया गया था।


मुख्य आरोपी सिराज अहमद व इस्माइल उर्फ प्रिंस फरार चल रहे हैं। अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिले के वकील सात अगस्त से लगातार कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ में साधारण सभा की बैठक हुई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कार्य बहिष्कार स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अगली बैठक 23 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें