फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान की बेटी ने भी दम तोड़ा

Wed, 23 Dec 2015 11:31 PM IST
अमेठी/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खानापुर गांव की दलित महिला प्रधान की जीप से कुचल कर मौत को 24 घंटे भी नहीं बीता था कि उसकी घायल बेटी ने भी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मां-बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। पुलिस के अधिकारी परिवारीजनों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर (बीकापुर) की प्रधान सीता देवी (42) पत्नी जगदेव बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे बेटी श्यामा देवी (17) के साथ खेत देखकर वापस घर लौट रही थीं। गांव के बाहर इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर दुर्गापुर के पास तेज रफ्तार काली रंग की बोलेरो जीप मां-बेटी को सड़क किनारे रौंदते हुए फरार हो गई थी। मौके पर ही प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि उसकी बेटी श्यामा देवी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने प्रधान के पति जगदेव की तहरीर  पर पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश मिश्र, श्रीकांत मिश्र (पिता-पुत्र), राम  मिलन कोरी और अविनाश सिंह यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और जानलेवा हमले  का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की देर रात श्यामा देवी की उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक मां और बेटी के अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है। एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने आश्वासन दिया, लेकिन देर शाम तक परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें