फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लापता मासूम की तलाश में कोतवाली पहुंचीं महिलाएं

Fri, 16 Feb 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव से सोमवार को लापता हुए छह वर्षीय बालक का पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। महिलाओं ने पुलिस से बालक का पता लगाने की मांग की। पुलिस ने जल्द ही उसका पता लगानेे का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं घर लौटींं।
विज्ञापन


मदनपुर पनियार गांव निवासी ओम प्रकाश का छह वर्षीय बेटा रणवीर सोमवार को लापता हो गया। चार दिन से लापता मासूम की तलाश करने की गोहार लगाने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं लंभुआ कोतवाली पहुंच गईं।

महिलाओं ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मासूम के शीघ्र तलाश करने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को झिनकू राम कनौजिया की पौत्री की बरात आई थी। बरात की तैयारी के दौरान गांव के काफी बच्चे जनवासे के स्थान पर इकट्ठा थे। उनमें रणवीर भी शामिल था।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे रणवीर अचानक लापता हो गया। कुछ अन्य बच्चों के साथ रणवीर किसी वाहन पर बैठा हुआ था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पानी की आपूर्ति करने वाले चालक से भी पूछताछ की है। इसके अलावा टेंट हाउस स्वामी, विद्युत सजावट करने वाले तथा कैटरर्स के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की तलाश के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें