फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका खुलने से भड़कीं महिलाएं

Fri, 07 Apr 2017 12:09 AM IST
सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर में कंदवारे गांव में ठेका खुलने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंदवारे गांव में अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान खोलने के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उधर अमेठी में रेलवे स्टेशन रोड से हटाकर ककवा रोड पर बीयर की दुकान खोल दी गई है। बृहस्पतिवार को शाम को महिलाओं ने दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद दुकान बंद कर दी गई।

लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पांडेयबाबा बाजार में अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान खुली हुई थी। बीते दिनों सुुप्रीम कोर्ट ने हाईवे से शराब की दुकानों को हटाने का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन में आबकारी विभाग ने पांडेयबाबा बाजार की दुकान को हटवा दिया था।
विज्ञापन


यहां की दोनों दुकानों को करीब चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित कंदवारे गांव में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दुकान खोलने से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है।

एक अप्रैल को गांव के श्रीनाथ यादव, अशोक वर्मा, देवीलाल समेत गई ग्रामीणों ने एसडीएम कादीपुर मोतीलाल सिंह को ज्ञापन देकर दुकान खोले जाने का विरोध किया था। इसके बाद भी गांव से शराब की दुकान नहीं हटाई गई। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंच गईं।

नारेबाजी करते हुए दुकान के सामने धरने पर बैठ गईं। धरने पर बैठी चंद्रावती, उर्मिला, ऊषा देवी, गीता, इंद्रावती समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि दुकान खोले जाने से गांव में देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं, बेटियों और बच्चों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।

महिलाओं के धरने पर बैठने से दोनों दुकानों बंद कर दी गई। अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन अनिल सिंह व बियर की दुकान के सेल्समैन कमलेश कुमार ने प्रदर्शन की सूचना मोतिगरपुर थाने को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें