रानीगंज पीएचसी पर सोमवार की दोपहर बाद चिकित्सक ने एक महिला की सामान्य डिलेवरी कराई। महिला ने तीन नवजात बच्चियों को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ की रहने वाली रीना पत्नी मुन्ना घुमंतू जाति की है। मौजूदा समय में रीना अपने पति के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकली में डेरा डालकर रह रही है। रीना गर्भवती थी। सोमवार की दोपहर उसे प्रसव पीड़ा उठने पर परिवारीजन लेकर पीएचसी रानीगंज पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर सीएचसी पर तैनात डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी भी वहां पहुंच गईं। डॉ. प्रज्ञा ने रीना की सामान्य डिलेवरी कराई। रीना ने तीन नवजात बच्चियों को जन्म दिया है।