फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के रामपुर दुबायाल में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने मंगलवार को एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकलां में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ होने पर परिवारीजनों ने कर्मियों के प्रति आभार जताया है।
गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी रेनू को मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रेमकुमार ने इसकी जानकारी 102 एंबुलेंस सेवा को दी। चालक यावर हुसैन और एमटी दुर्गेश मिश्रा एंबुलेंस से गर्भवती को लेकर करौंदीकलां स्थित सीएचसी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रेनू की हालत बिगड़ने लगी। परिस्थिति को भांप चालक ने वाहन को किनारे लगा दिया और सहयोगियों की मदद से प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए करौंदीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें