फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला उद्यमिताओं को 90 लाख का मिलेगा स्थायी वित्तीय कोष

Wed, 03 Jun 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की हजारों ग्रामीण महिलाओं के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 300 स्वयं सहायता समूहों को 90 लाख रुपये का स्थायी वित्तीय कोष दिया जाएगा। प्रत्येक समूह के खाते में 30 हजार रुपये भेजे जाएंगे, जिससे महिलाएं आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी।
विज्ञापन

यह वित्तीय कोष महिलाओं को छोटे कारोबार शुरू करने में मदद करेगा। विभाग समूहों के बैंक खाते और अध्यक्ष व सचिव से संबंधित विवरण जुटा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही धनराशि सीधे समूहों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी। यह वित्तीय कोष मिलने के बाद समूह की सदस्य महिलाएं मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण ले सकेंगी। सिलाई, डेयरी, पशुपालन, किराना और खाद्य प्रसंस्करण जैसे छोटे उद्यम शुरू कर पाएंगी। जरूरत पड़ने पर घरेलू आवश्यकताओं के लिए भी समूह से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है
जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि स्थायी वित्तीय कोष का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। समूहों के माध्यम से मिलने वाली यह सहायता उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। छोटे कारोबार की शुरुआत के लिए यह फंड पूंजी जुटाने की समस्या को काफी हद तक दूर करेगा। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में

300 स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा लाभ

कुल 90 लाख रुपये का रिवॉल्विंग फंड

प्रत्येक समूह को 30 हजार रुपये की सहायता

एक प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

छोटे कारोबार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता होगी मजबूत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें