हलियापुर (सुल्तानपुर)। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पूरे तुलसीदासपुर गांव निवासी मनीराम की पुत्री किरन (25) की शादी मई 2013 में हलियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद किरन का बेटा राज पैदा हुआ।
बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थतियों में किरन की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह बेटी की मौत की सूचना के बाद पहुंची मां किसमता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि तहरीर मिली है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दूसरी तरफ मृतका के पति विजय ने बताया कि तीन दिन से उसकी पत्नी के पेट में दर्द था जिसका इलाज चल रहा था, रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हुई है।