फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। सरैया कमौरा गांव के पास बुधवार की दोपहर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी करुणाशंकर पांडेय अपनी पत्नी रेखा पांडेय (45) के साथ बाइक से अपनी ससुराल जमखुरी लंभुआ गए थे। बुधवार की दोपहर करुणाशंकर और रेखा पांडेय बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में दंपती कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में सरैया कमौरा गांव के पास पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार एक अन्य बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में रेखा और करुणाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की जान गई
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बांसी गांव के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकों के बीच टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव (39) पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव मंगलवार शाम बाइक से सुल्तानपुर शहर गए थे। देर शाम धर्मेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बांसी गांव के पास तेज रफ्तार एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में घायल धर्मेंद्र को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी मोनिका, पुत्र सुदीप, पुत्री अभेदिका व प्राप्ती का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें