फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गबन की आरोपी को हटाते ही सामने आईं महिलाएं

Sat, 22 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के देहली बाजार के टीएचआर प्लांट (टेक होम राशन इकाई) में करीब 36 लाख रुपये का गेहूं गायब करने के मामले में आरोपी संगठन की कोषाध्यक्ष मालती यादव को हटाए जाने के बाद संगठन की महिलाएं सामने आ गईं हैं। महिलाओं ने मालती पर दबंगई और अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत पर सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गेहूं गायब होने के मामले में उद्यमिता प्रेरणा महिला लघु उद्योग संगठन की कोषाध्यक्ष पद से मालती यादव को हटाने के बाद संगठन की अध्यक्ष रन्नो देवी समेत अन्य ने शुक्रवार को सीडीओ से मिलकर शिकायत की। महिलाओं ने मालती यादव पर ही पुष्टाहार के माल में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। बताया कि उन्हें धमकाया जा रहा है। प्लांट में आग लगाने की धमकी दी जा रही है।
महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने उपायुक्त एनआरएलएम को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वाली महिलाओं में रन्नो देवी के साथ ऊर्मिला, संगीता, निर्मला, सुमन यादव, लीलावती, रीता समेत अन्य शामिल रहीं।
विज्ञापन

इनसेट
जांच के बाद दी जाएगी सीडीओ को रिपोर्ट
उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन केडी गोस्वामी ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर जांच की जाएगी। महिलाओं ने पूर्व कोषाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद रिपोर्ट सीडीओ को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें