फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Thu, 02 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों और महिला कांस्टेबलों ने महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन




माेहनगंज के लोधवरिया, शंकरपुर चौराहा, मां कालिकन धाम संग्रामपुर, गाजीपुर, ढेमा, दुर्गन भवानी धाम गौरीगंज, बहादुरपुर, बरसंडा, उलरा, प्रभानपुर, वारिसगंज, पीढ़ी, इन्हौंना और कोटवा सहित कई स्थानों पर चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा से संबंधित जानकारी दी गई।


महिला पुलिसकर्मियों ने पंफलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी संदेश साझा किए। एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न स्थानों पर निगरानी कर संदिग्धों की चेकिंग की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें