फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 30 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के हलियापुर–कूरेभार मार्ग पर पूरे लोचई मजरे गोविंदपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से स्थानीय निवासी धनपता यादव (58) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, पूरे लोचई मजरे गोविंदपुर निवासी धनपता यादव बृहस्पतिवार सुबह छह बजे गोविंदपुर चौराहे के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी बल्दीराय पुलिस को दी है। उनके पति की मौत पहले ही हो चुकी है। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र राकेश कुमार यादव की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, धनपता के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। बड़ी पुत्री मीना यादव (35), मझले पुत्र बेटे राकेश (32) और छोटे बेटे दिनेश (29) का विवाह हो चुका है। धनपता की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

जीप से टकराकर बाइक सवार महिला जख्मी
चांदा । बैंती टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार दोपहर अनियंत्रित जीप से टकराकर बाइक सवार दियरा निवासी सुरेखा (32) घायल हो गईं। वह अपने देवर महेश के साथ बाइक से दियरा से बदलापुर अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रही थीं। महेश बच गए। उन्होंने हेलमेट पहना था। सुरेखा उनके पीछे बैठी थीं। दुर्घटना के बाद जीप लेकर चालक भाग निकला। सुरेखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चांदा। चंदेलेपुर के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक के घायल होने के मामले में स्थानीय पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है। बरवारीपुर निवासी शिवमंगल सिंह के मुताबिक उनके मौसेरे भाई चांदा के रिखपुर निवासी अमिताभ सिंह मंगलवार की सुबह कादीपुर कस्बे से जा रहे थे। चंदेलेपुर के पास वह एक बेकाबू कार से टकराकर घायल हो गए थे। उनका केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें