फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 25 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में घायल तुलसीनगर मोहल्ला निवासी रेखा सिंह की बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर पंचायत के तुलसी नगर मोहल्ला निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह का घर फोरलेन के नजदीक है। बुधवार देर रात पत्नी रेखा सिंह (55) किसी हादसे की सूचना पाकर फोरलेन पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

देर रात साढ़े 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया। जहां पर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। लंभुआ थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है, अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें