फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से आंगन में गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। नानेमऊ गांव में बुधवार सुबह एक महिला छत से आंगन में गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के नानेमऊ गांव निवासी सुषमा पांडेय (50) पत्नी शेषमणि पांडेय बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर की छत पर गई थीं। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे आंगन में गिर पड़ी।
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सुषमा के परिवार में पति के साथ ही दो बेटे बलवंत और जसवंत हैं। इकलौती पुत्री नेहा शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें