फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिपरी पट्टी उनुरखा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरकलां गांव निवासी फेकूराम की पुत्री पूनम (26) की शादी अखंडनगर थाना क्षेत्र के पिपरी पट्टी उनुरखा गांव निवासी संदीप उर्फ भोला के साथ वर्ष 2014 में हुई थी।
शादी के बाद पूनम को तीन बच्चे हुए। फेकूराम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही संदीप उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था और पिछली 14 नवंबर की रात पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें