फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गड्ढे में फंसी बाइक से गिरकर महिला की मौत

Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के पीपरगांव पुलिया के पास सोमवार सुबह सड़क के बीच बने गड्ढे में फंसकर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर कर गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी धनपतगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान अयोध्या जिले के बीकापुर, कादीपुर निवासी प्रदीप मिश्र की पत्नी मीना (42) के रूप में हुई। उनके साथ मौजूद पुत्र अमन ने बताया कि वह मां के साथ मामा बुद्धू मिश्र के घर धनपतगंज जाने के लिए से सुबह छह बजे बाइक से निकले थे। रास्ते में पीपरगांव के पास पुलिया के समीप सड़क पर बने गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर अचानक उछल कर पलट गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठी मां मीना नीचे गिर पड़ीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सीएचसी ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज से शव लेकर सीधे घर चले गए। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने हादसे की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

जीप से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड घायल
चांदा। भदैयां निवासी होमगार्ड जवान इंद्रसेन सिंह (45) सोमवार सुबह घर से बाइक चांदा थाने में ड्यूटी करने के लिए निकले थे। रास्ते में चांदा थाने से कुछ दूर पहले पूनी भीमपट्टी गांव के पास पीछे से आ रही जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में इंद्रसेन घायल हो गए। इंद्रसेन सिंह को पीपी कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने हेलमेट पहना था। चांदा थानाध्यक्ष दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें