कादीपुर। कुकुड़ीपुर निवासी सुरेंद्र उपाध्याय की पत्नी लक्ष्मी (48) की शनिवार दोपहर उनके घर में लगी ऑयल मिल की मशीन में फंसकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह तेल पेरने की मशीन के पास खड़ी थीं।
अचानक चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मशीन की चपेट में आने से वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी कादीपुर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सीएचसी कादीपुर से परिजन शव लेकर घर चले गए। (संवाद)