अखंडनगर। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के पौधनरामपुर गांव निवासी फिरता देवी (68) शनिवार शाम अपने घर से शौच के लिए जा रही थी कि कादीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वृद्धा को गंभीर चोट आई। वहां जुटे लोगों ने 108 को सूचना दी जिसकी मदद से महिला को अखंडनगर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक सुधीर बरनवाल महिला को मृत घोषित कर दिया।