फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में आठ खिलाड़ियों का चयन

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ के चौक स्टेडियम में शनिवार को होने वाली राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें छह बालिका व दो बालक वर्ग के खिलाड़ी हैं। शुक्रवार दोपहर खिलाड़ियों का दल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन



लखनऊ के चौक स्टेडियम में वर्ल्ड मॉडर्न शोटोकॉन फेडरेशन की ओर से शनिवार से राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के जिले के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बालिका वर्ग कराटे में कोमल, काजोल, अदिति श्रीवास्तव, विभा, जिया व जूही का चयन हुआ है।


बालक वर्ग में अवधेश व नैतिक मिश्र का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए शोटोकॉन फेडरेशन के जिला सचिव गिरजा शंकर पांडेय ने बताया कि सभी खिलाड़ी कोच अभिनव कुमार पांडेय के नेतृत्व में चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। राधा रानी बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल बिंदू श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें