फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल के ढेर में आग लगाकर महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिझूरी गांव में बुधवार की सुबह पुआल के ढेर में आग लगाकर एक महिला उसमें कूद गई। घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बच्चे ने घटना से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के रामबाबा अतरोला निवासी साधुराम की पुत्री ललिता देवी की शादी आठ वर्ष पूर्व जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिझूरी गांव निवासी सुभाष के साथ हुई थी। शादी के बाद ललिता के दो बच्चे पैदा हुए। बुधवार की सुबह पति सुभाष और परिवार के अन्य लोग गेहूं काटने के लिए खेत गए थे। घर में ललिता और उसका बेटा अमन (7) मौजूद था।
सुबह करीब पांच बजे ललिता ने घर के बगल में रखे पुआल के ढेर में आग लगा दी और उसमें कूद गई। अमन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक ललिता की मौत हो चुकी थी। सुभाष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई उमाकांत शुक्ल और ऊदल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसआई उमाकांत शुक्ल को अमन ने बताया कि उसकी मां पुआल में आग लगाकर कूद गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सुभाष ने पुलिस के अधिकारियों को बताया कि उसकी पत्नी ललिता का दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। ललिता का उपचार चल रहा था। बिझूरी गांव निवासी सुभाष निषाद के परिवार में पत्नी व बेटे के साथ ही मां व पिता हैं। सुभाष सूरत में काम करता है। पिछले 13 मार्च को सुभाष सूरत से घर पहुंचा था। ललिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ललिता की मौत की सूचना के बाद उसके मायके वाले पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें