फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी का विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में छींटाकशी का विरोध करने पर चार युवकों ने एक महिला की पिटाई कर दी। मां को बचाने पहुंची बेटी को भी आरोपियों ने डंडे से पीट दिया। पीड़िता के पति ने चार युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कई दिनों से एक महिला को गांव का ही एक युवक परेशान कर रहा था। छींटाकशी से तंग महिला रविवार को आरोपी के घर पहुंचकर उसके परिवारीजनों से शिकायत करने पहुंच गई।
घर वालों से शिकायत होने से नाराज युवक ने तीन अन्य युवकों के साथ महिला के घर पहुंच गया। चारों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला को बचाने उसकी बेटी पहुंची तो उसे भी डंडे से पीटा दिया।
विज्ञापन

बाजार से जब महिला का पति घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। एसओ दोस्तपुर चंद्रशेखर ने बताया कि महिला के पति ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें