सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेसी नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के केस में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह पेश नहीं हुआ। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तिथि नियत की है।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में परिवादी विजय मिश्र पक्ष को गवाह पेश करना था, लेकिन वह गवाही नहीं पेश कर सके, नतीजतन मामले की कार्यवाही कई पेशियों से लटकी हुई है। (संवाद)