सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह व अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मुकदमे में सोमवार को अभियोजन साक्ष्य पर साक्षी पुलिसकर्मी के गैरहाजिर रहने की वजह से गवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है।
बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)
आईटीआई में आवेदन करने के लिए पहुंचे युवा। स्वयं