सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मुकदमे में सोमवार को साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तिथि नियत थी लेकिन इस मामले में गवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में हेड कांस्टेबल विवेक पांडेय व पंकज कुमार को साक्ष्य के लिए सात मई को तलब किया है।
बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था। (संवाद)