सुल्तानपुर। सरकारी कार्यों के डिजिटल निस्तारण के लिए लागू ई-ऑफिस व्यवस्था में लापरवाही करने पर 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भारी पड़ी। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने ई-ऑफिस का पोर्टल लॉगिन नहीं करने पर बीडीओ दोस्तपुर विमलेशचंद्र, एक वरिष्ठ सहायक व आठ ग्राम विकास अधिकारियों का अगस्त का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया।
ग्राम विकास आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को हुई समीक्षा में बीडीओ दोस्तपुर की डिजिटल कार्यप्रणाली सुस्त मिली। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक अरुण देव तिवारी, ग्राम विकास अधिकारियों में सुशील कुमार, प्रतिमा, ज्योति वर्मा, लाल चंद्र कोटार्य, कौशलेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, अजय कुमार शामिल हैं। डीडीओ ने कहा कि ई-ऑफिस के संचालन में लापरवाही मिलने पर अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।