रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा के पास तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्रा। संवाद
रायबरेली। मौसम का मिजाज लोगों की समझ से परे है। बुधवार को भीषण गर्मी से हर कोई हाय गर्मी कहकर पसीना पोछने को विवश रहा। गर्म हवा में नमी मिली होने से लोग बेचैन रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो लोग छांव की तलाश में देखे रहे। थोड़ी देर में लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी पीना पड़ा।
मई में गर्मी का प्रचंड रूप सामने आ रहा है। हर दिन लोगों के गर्मी मुश्किल पैदा कर रही है। बुधवार को सुबह से ही गर्म हवा चली जिससे हर कोई बेहाल हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पूरे दिन उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। कई बच्चों की तबीयत भी खराब हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।