फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर की मंगलकामना

Sun, 14 Apr 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र में पांचवें दिन शनिवार को देवी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इस बीच श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए।
विज्ञापन



नवरात्र के पांचवें दिन लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। जैसे-जैसे अष्टमी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही। शहर के शाहगंज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, रुद्रनगर स्थित नयना माता मंदिर, नयानगर स्थित दुर्गा माता मंदिर, सीताकुंड स्थित देवी मंदिर, कुड़वार नाका और डाकखाना चौराहा स्थित गायत्री मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।

इसके अलावा शहर से सटे लोहरामऊ स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता कहते हैं। यह कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इनकी पूजा-अर्चना करने से अद्भुत शक्ति का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें