फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा बीती, बच्चों को नहीं मिल सके स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर बांटने के लिए शासन भले ही रोज नए-नए निर्देश जारी कर रहा हो लेकिन गुरुजनों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आपूर्तिकर्ता फर्म भी अभी तक मात्र 80.74 प्रतिशत स्वेटर आपूर्ति ही कर सकी है। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों की लापरवाही से बड़ी संख्या में स्वेटर डंप पड़े हैं।
विज्ञापन

बच्चों को ठंड से बचाने के लिए प्रदेेश सरकार ने निशुल्क स्वेटर वितरण कराने का निर्देश दिया था लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी शत-प्रतिशत स्वेटर वितरण नहीं हो सका।
आपूर्तिकर्ता फर्म यूपिका ने 2,32,720 के सापेक्ष 80.74 फीसदी स्वेटर आपूर्ति किये हैं। आपूर्ति किये गए 1,87,917 स्वेटरों के सापेक्ष 1,67,847 स्वेटर वितरण होना बताया जा रहा है जबकि बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चों को स्वेटर नहीं मिल पाया है। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बड़ी संख्या में स्वेटरों के बोरे डंप पड़े हैं। स्वेटरों को विद्यालय तक ले जाकर बांटने में शिक्षक रुचि भी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: बीएसए
बीएसए संतोष कुमार सक्सेना ने बताया कि स्वेटर वितरण में लापरवाही पर जिम्मेदार शिक्षक या कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक मुख्यालयों पर स्वेटर कतई डंप नहीं होने चाहिए। जिस भी ब्लॉक पर स्वेटर डंप मिलेंगे, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। स्वेटर वितरण का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें