कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे
सुल्तानपुर। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दमदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
धम्मौर क्षेत्र के महेश्वरगंज स्थित खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय अमेठा अव्वल रहा। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला, कोदई का पुरवा के अंश यादव, जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय पलिया के नितिन मिश्रा, बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेठा की मानवी मिश्रा विजेता रहीं।
400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेठा की नीतू, प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंश यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो खो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय समनाभार, सुलेख में प्राथमिक विद्यालय समनाभार की छात्रा उरूज फातिमा पहले स्थान पर रहीं। दोस्तपुर के न्याय पंचायत बसहां में आयोजित कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बमरौली, खो-खो में प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर, बालिका कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसंवा अव्वल रहा। कार्यक्रम का समापन नोडल शिक्षण संकुल अंबुज ने किया।
अलीगंज के बबुरी में आयोजित दौड़ 50 मीटर बालिका वर्ग में बबुरी की सौम्या अव्वल रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय 100 मीटर वर्ग में शिवनगर के आदित्य, 200 व 400 मीटर में पूरे दशरथ के रेहान प्रथम स्थान पर रहे। न्याय पंचायत बेला पश्चिम में ऊंची कूद में राजापुर की अंजलि, लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय राजापुर की इशिका मोहन, गोला फेंक में पूरे ऋषि की बेबी, खो खो में कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषि की टीम विजेता बनी। विजयी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह ने पुरस्कृत किया।